Donald trump
IRAN-AMERICA WAR: बुरी तरह से ईरान के जाल में फंस गया अमेरिका?
IRAN-AMERICA WAR:
10 साल के युद्ध के लिए तैयार ईरान :बुरी तरह से ईरान के जाल में फंस गया अमेरिका?
मध्य-पूर्व में जारी बढ़ा तनाव के बीच एक बड़ा सवाल पूरी दुनिया भर में उठाया जा रहा है ,-क्या ईरान ने अमेरिका को अपने जाल में फंसा दिया है? हाल ही में ईरान के सैन्य अधिकारियों का बयान आया है कि “युद्ध कब खत्म होगा यह हम तय करेंगे।” उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ईरान का सख्त बयान
ईरान की सैन्य इकाई(IRGC) रिवोल्यूशनरी गार्ड ने साफ साफ कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी खाड़ी देशों के दबाव से ईरान कतई पीछे हटने वाला नहीं है। ईरानी सभी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि यदि उन पर इसी तरह और हमले जारी रहे तो वे अत्यधिक लंबे समय तक युद्ध लड़ने के लिए तैयार हैं। यही कारण है कि ईरान ने और संकेत दिया है कि युद्ध का अंत उनकी रणनीति के अनुसार युद्ध खत्म ही होगा।
IRAN-AMERICA WAR:
इज़राइल और अमेरिका का रुख
उधर दूसरी ओर इजरायल और अमेरिका का कहना है कि उनका पूरा लक्ष्य ईरान की सैन्य क्षमता को ज्यादा से ज्यादा कमजोर करना है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह युद्ध लंबे समय तक नहीं चलेगा, लेकिन इसका अंत कब होगा कब खत्म करना है यह उनके सैन्य अभियान पर निर्भर करेगा।

IRAN-AMERICA WAR:
क्या सच में बुरी तरह से अमेरिका फंस गया?
अमेरिकी और अन्य राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्थिति बेहद जटिल हो सकती है। अगर युद्ध लंबा चलता है तो अमेरिका और इजरायल के लिए यह सैन्य और आर्थिक दोनों दृष्टि से चुनौती बन सकता है। मध्य-पूर्व में इसके पहले भी अमेरिका लंबे समय तक युद्धों में उलझ चुका है, इसलिए कई अन्य विशेषज्ञ यह मानते हैं कि ईरान की रणनीति अमेरिका को काफी लंबे संघर्ष में उलझाने की हो सकती है। और आर्थिक रूप से कमजोर करने की मंशा है ईरान की ।
IRAN-AMERICA WAR :
पूरी दुनिया पर युद्ध का क्या असर पड़ेगा?
अगर यह संघर्ष और अधिक बढ़ता है तो इसका सीधाअसर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। और पड़ भी रहा है अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई है सकती हैं
गैस की सप्लाई का बाधित होना शुरु हो चुका है ।अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ सकता हैमध्य-पूर्व में अस्थिरता और बढ़ सकती है
IRAN-AMERICA WAR:
संक्षेप में कहे तो ।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव फिलहाल कुछ कम होने के संकेत नहीं दे रहा है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे के साथ हैं।
ऐसे में यह कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगा कि अमेरिका पूरी तरह से फंस गया है या नहीं,
लेकिन इतना तय है कि अगर यह संघर्ष और ज्यादा लंबा चला तो इसका सीधा असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है। और मिल भी रहा है ।
पेट्रोल और डीजल की कीमत से पूरी दुनिया जूझ रही है पाकिस्तान में लॉकडाउन हो चुका हैं। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई घर से ऑनलाइन शुरू हो गई है। और ऑफिस एवं दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का आदेश देश दिया गया है ।
IRAN-AMERICA WAR:
ऐसा नहीं की इसका असर अमेरिका पर नहीं पड़ रहा है इसका असर अमेरिका पर भी पड़ रहा है लेकिन अमेरिका का दादागिरी से पूरी दुनिया परेशान है । अमेरिका स्वयं नहीं जानता के युद्ध क्यों कर रहा है ना तो उसके पास कोई जवाब है ।अपने इस कार्रवाई की वजह से अमेरिका इजरायल दोनों सोच भी नहीं होंगे कि युद्ध इतना लंबा चलेगा । अब दोनों पक्ष युद्ध रोकना नही चाहते।
इधर ईरान भी अटैक करने में कोई कादर न छोड़ रहा ।
पढ़ने के लिए धन्यवाद: रिपोर्ट by A.Thakur
https://www-timesnowhindi-com.cdn.ampproject.org/v/s/www.timesnowhindi.com/amp