नवजात से 50 साल की उम्र तक! Online Birth Certificate कैसे बनाएं? CRS Portal की पूरी Step-by-Step प्रक्रिया
Report: Ansh Thakur
Update: 30.08.2026
नमस्कार! आज हम जानेंगे कि घर बैठे Birth Certificate कैसे बनाएं? जन्म से लेकर मृत्यु तक काम आने वाला सबसे जरूरी प्रमाण पत्र। एक आंकड़े के अनुसार 5 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों में 38% बच्चों का अभी भी Birth Certificate नहीं है। एवं बुजुर्गों और नौजवानों की संख्या की बात की जाए तो, 25% लोगों का Birth Certificate नहीं बना है। कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां आ जाती है कि, किसी भी सरकारी काम के लिए जब व्यक्ति को Birth Certificate पूछा जाता है, तब प्रमाण न रहने की वजह से कई सारी सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है।
Online Birth Certificate बनाने के लिए जरूरी नियम।

किंतु अब यह जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे ही हर कोई आसानी से बनवा सकता है। चाहे उम्र कितनी भी हो इसे आसानी से हासिल कर सकते हैं। इसे बनवाने के लिए उम्र के हिसाब से दस्तावेज अलग-अलग देने पड़ते हैं जैसे की, किसी नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना हो तो बच्चे के जन्म से लेकर 21 दिन अंदर जन्म प्रमाण बनवाने के लिए Birth Registration करवाने की जरूरत पड़ती है, एवं बच्चा अगर अस्पताल में जन्मा है तो, अस्पताल द्वारा दी जाने वाली Discharge Report एवं Birth Report भी मान्य है।
अगर बच्चा घर पर ही जन्म लेता है तो, ऐसी स्थिति में नियम अनुसार स्थानीय Registrar को सूचना देकर पंजीकृत करना पड़ता है।
Delay Registration के प्रक्रिया के नियम।

अगर किसी बच्चे या व्यक्ति की उम्र जैसे 1 साल से लेकर 50 साल तक की है तो, ऐसे उम्र वाले व्यक्ति को सामान्य जन्म की तरह Register नहीं किया जा सकता। ऐसे में देरी से होने वाले जन्म Delay Registration के प्रक्रिया को अपनाना होता है।
इसके लिए संबंधित नज़दीकी Birth And Death Registrar की अनुमति पत्र जरूरी होता है, ध्यान रखे हर राज्य के नियम अलग है क्योंकि, किस अधिकारी के आदेश लगेंगे और कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी, यह स्थानीय अधिकारी ही बताएंगे। क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु Registrar की अनुमति पत्र दस्तावेज के तौर पर Upload करना पड़ता है।
Birth Certificate आवेदन करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से।

1️⃣ सबसे पहले आप अपने ही Mobile या Laptop द्वारा CRS की आधिकारिक इस http://CRS Portal – Civil Registration System Website पर जाएं।
2️⃣ Website पर दिए गए Registration/ Login के विकल्प को चुने, ध्यान रहे Login होने के लिए पहले Registration करना पड़ता है, इसलिए पहले Registration कर ले।
3️⃣Login हो जाने के उपरांत Birth Registration विकल्प चुने।
4️⃣ जिस व्यक्ति या बच्चे का Registration करना हो उसके जन्म का पूरा विवरण दिए गए Form में ध्यानपूर्वक भरें। जैसे जन्म की तारीख, जन्म का स्थान, माता-पिता का नाम, पता एवं अन्य विवरण।
5️⃣ अब आप जन्म से संबंधित जानकारियां भी भरें जैसे जन्म कहां हुआ उदाहरण के तौर पर अस्पताल/ घर अगर अस्पताल में हुआ है तो, अस्पताल का नाम भी दर्ज करें।
6️⃣ पूछे जाने वाले दस्तावेज को ध्यान पूर्वक Upload करें जैसे Photograph, पहचान पत्र, (अगर देरी से आवेदन कर रहे हैं तो) Registrar Certificate, इत्यादि। हर राज्य के नियम अनुसार ही दस्तावेज पूछी जाती है क्योंकि, हर राज्य के नियम अलग-अलग है।
7️⃣ दस्तावेज Upload करके Submit करने से पहले एक बार दी गई पूरी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।
8️⃣ जांच होने के बाद दस्तावेज को Submitt कर दें, अब आपके सामने Registration Number वाली Receipt जो प्राप्त होगा उसे अच्छी तरह सुरक्षित करके रख लें।
9️⃣ अब CSC portal पर की गई आवेदन के Status को चेक करें ,अगर उसमें किसी भी प्रकार की गलती दिखती है तो, उसे तुरंत Update करें और Submitt करें।
🔟 प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुमानित तय समय तक लगभग एक हफ्ते के अंदर Birth Certificate आपके E-mail पर भेज दी जाएगी या फिर आप CSC portal पर जाकर Registration Number द्वारा स्वयं Download कर सकते हैं।
FAQs.
Que: Birth Certificate बनवाने के लिए कौन सी Website से बनानी चाहिए?
🅰️ Certificate बनवाने के लिए आधिकारिक Link इसी Artical के “आवेदन “Section में दिया गया है, उस पर Click करके Direct Login हो सकते हैं।
Que: क्या 21 दिन के अंदर Registration होना जरूरी है?
🅰️ हां 21 दिन के अंदर Registration करना इसलिए जरूरी है क्योंकि, नवजात का जन्म प्रमाण अस्पताल द्वारा मिल जाता है, उसके आधार पर नियम अनुसार Register करना अनिवार्य है।
Que: 21 दिन बीत जाने के बाद भी Registration कर सकते हैं?
🅰️ हां बिल्कुल कर सकते हैं। लेकिन यह Delay Registration के तहत करना होगा जिसके लिए Registrar की अनुमति पत्र लेना भी अनिवार्य है।
Que: 1 साल से पुराने Birth Certificate का रजिस्ट्रेशन हो सकता है क्या?
🅰️ 1 साल से लेकर 50 साल की उम्र तक कभी भी Delay Registration करवा सकते हैं लेकिन, उसके लिए अपने जिले के आधिकारी Registrar की अनुमति पत्र व अन्य नियम के द्वारा ही संभव होगा।
Que: Birth Certificate के लिए कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ती है?
🅰️ आमतौर पर नवजात शिशु के लिए Hospital का Discharge Certificate, और वयस्क लोगों के लिए पहचान पत्र एवं जिले के नियम अनुसार Registrar का लिखित अनुमति पत्र एवं अन्य दस्तावेज।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी लोगों के लिए जो Birth Certificate घर बैठे बनवाना चाहते है, उन सभी को जानकारी एवं सुझाव प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो, अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़ें 👇
https://indinewzx.com/india-post-gds-recruitment-2026-10th-pass-25000-job/