91% Voting in West Bengal BJP In या TMC Out? चुनावी आंकड़ों ने चौंकाया!

91% Voting in West Bengal  BJP In या TMC Out? चुनावी आंकड़ों ने चौंकाया!

Report: Ansh Thakur

Update: 24.04.2026

West Bengal Election 2026: पहला दिन पहले चरण के मतदान में पूरे देश को चौंका दिया! रिकॉर्ड तोड़ 91% मतदान को देखकर लोग कयास लगाने लगे की क्या यह BJP की वापसी का संकेत है? या फिर TMC को भारी बहुमत से जीतने का संकेत!

BJP और TMC के अपने अपने दावे क्या हैं।

West Bengal
Senior citizens Showing her finger marks after casting her vote

91% Voting पिछले चुनाव के मुकाबले यह प्रतिशत बहुत ही ज्यादा है। BJP का दावा है कि, जब-जब वोट प्रतिशत बढ़ा है, तब तब बीजेपी की सरकार बनी है। वहीं TMC का दावा यह है की, जनता बाहर निकल कर BJP सरकार को जवाब देने के लिए भारी मात्रा में वोट डाल रहे हैं।

कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर वोट प्रतिशत बढ़ते हैं तो, इसका मतलब यह होता है कि, जनता में जागरूकता और सक्रियता बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। अगर जनता भारी संख्या में घर से निकल कर वोट डालने में रुचि दिखाती है तो, यही माना जाता है कि, जनता में चुनाव को लेकर उत्साह और गंभीरता दोनों है।

West Bengal 2026, के इस चुनाव में मुद्दे क्या हैं?

West Bengal
Hindu and Muslim women waiting for their turn to cast their votes

जैसे कि हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी बेरोजगारी, महंगाई, किसान के मुद्दे कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे ही हैं। जिसे BJP लेकर चल रही है।

TMC का दावा क्या है ?

TMC के कुछ नेताओं का दावा यह है की, सत्ताधारी पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे महिला कल्याण योजना और ग्रामीण विकास योजना के वजह से West Bengal की जनता भारी मात्रा में निकालकर वोट डालने आ रही है। और यह मतदान TMC के पक्ष में ही जाएगा। तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी बीजेपी से बड़े बदलाव व सत्ता परिवर्तन होने का दावा कर रही है।

क्या मतदान प्रतिशत से जीत हार तय माना जा सकता है ?

अगर वोट प्रतिशत ज्यादा है तो, इससे कोई भी चुनाव नतीजे पर फर्क नहीं पड़ता है। फर्क इस बात से पड़ता है की, किस जिले में किस वार्ड से कितने प्रतिशत वोट सत्ताधारी पार्टी को मिला है, और कितना प्रतिशत विपक्षी पार्टी को मिला है। क्योंकि 2021 के चुनाव में भी वोट प्रतिशत 81% था। उसके बावजूद भी सत्ताधारी पार्टी ने अपनी सरकार बनाई। अगर ग्रामीण क्षेत्र में वोट प्रतिशत ज्यादा होता है तो, फर्क पड़ता है एवं इसी प्रकार अगर शहरी क्षेत्र में वोट प्रतिशत ज्यादा बढ़ता है तो, वह भी फर्क डालता है।

West Bengal के जिलों का आंकड़ा क्या कहता कहता है?

West Bengal
People are all waiting in line to vote together.

अगर बात जिलों की जाए तो, कुछ जिलों में तो 94% तक Voting हुई है, एवं सीमावर्ती क्षेत्र और ग्रामीण इलाके, यहां तक की कुछ संवेदनशील इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डाला है। इससे यह पता चल रहा है की, West Bengal की जनता के मन में कुछ तो चल रहा है, और वह इस चुनाव को लेकर काफी गंभीर है।

क्या अगले चरण में स्थिति साफ होगी?

आने वाले अगले चरण में भी इसी तरह से अगर वोट प्रतिशत बढ़ते हैं एवं भारी मतदान होता है तो, इसका मतलब है मुकाबला कांटे के टक्कर की है। फिलहाल इस वक्त तो West Bengal Election देश भर में चुनावी तापमान को बढ़ा दिया है।

फिलहाल तो नतीजे आने तक इंतजार करना होगा।देखना यह भी है कि, 91% Voting में सिर्फ जनता का उत्साह है, या जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।

Disclaimer:

इस लेख में दिए गए सारे विश्लेषण फिलहाल अभी चल रहे West Bengal का चुनावी विश्लेषण है। सारे आंकड़े Media में भी मौजूद है। उन्हीं आंकड़ों का एक विश्लेषण मात्र हैं। ना कि किसी विशेष राजनीतिक दल के  समर्थन में लिखा गया है। हमारे Website का किसी दल से किसी प्रकार का संबंध नही है। हमारा News Website स्वतंत्र रूप से कार्य करता है।

निवेदन: अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो, कृपया अपने दोस्तों से भी Link साझा करें आपके विचारों का हम इंतजार करेंगे। अगर हमारे Website के बारे में किसी प्रकार का विचार व्यक्त करना चाहते है तो, आप कमेंट बॉक्स में अपना विचार व्यक्त कर सकते हैं।

Report Ansh Thakur ( Creater Blogger Writer)

इसे भी पढ़े 👇

http://West Bengal Elections 2026 highlights: First phase of polling complete

http://West Bengal Elections 1st Phase Voting Highlights | Bengal Sees Highest-

https://indinewzx.com/west-bengal-elections/?amp=1

Leave a Comment