अगर बच्चे YouTube पर गलत Content न देखें, तो ये 5 Settings तुरंत ON करें!
Report: Ansh Thakur
Update: 15.08.2026
आजकल लगभग हर छोटे बच्चों में Mobile Addiction दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है जिसको लेकर बच्चों के अभिभावक भी हमेशा चिंतित रहते हैं। कभी-कभी बच्चे की YouTube पर Cartoon देखने की जिद की वजह से, माता-पिता को अपने Mobile देना पड़ता है तो, कभी-कभी अभिभावकों की अपनी मजबूरी बन जाता है, रोते हुए छोटे बच्चों को अगर चुप कराना है तो, अभिभावकों के पास एक ही रास्ता सूझता है, बच्चे को Mobile हाथ में थमा दो बच्चा चुप हो जाएगा।
बच्चे किशोरावस्था में आने के बाद बच्चों के हाथ में Mobile देना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि कुछ बच्चों को अपना पसंदीदा कार्टून शो देखना पसंद है तो, कुछ बच्चे Project के नाम पर Mobile का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे में Youtube का इस्तेमाल हर घर में हर बच्चा करता ही है। जैसे कि आप सब जानते हैं कि, Youtube पर सिर्फ एक ही तरह के Content नहीं आते हैं, कई तरह के Content भी मौजूद है। बढ़ते उम्र के साथ बच्चों की जिज्ञासा भी कुछ ऐसे बातों की तरफ ध्यान आकर्षित करने लगता है जो, की समय से पहले जरूरी नहीं है।

ऐसे में अभिभावकों की चिंता इसलिए भी बढ़ा रहता है कि, बच्चा Youtube पर क्या Content देखा है? देख भी रहा है तो, इसे कैसे रोका जाए? बच्चे इतने होशियार हो गए हैं की, उनको पता है की, Search History कैसे Delete किया जाता है जिससे उनके History का मां-बाप को पता ना लग सके। कभी-कभी कुछ Content ऐसे अचानक से सामने आ जाते हैं, जिसे रोक नहीं भी सकते है।
वह इसलिए क्योंकि जो Youtube माता – पिता के Email ID चल रहा होता हैं। वह Mature Age Category का होता है। इसलिए कोई भी Mature Content सामने आ सकता हैं। इन सब से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ तरीका आज Suggest करना चाहते हैं। ताकि गलत चीजों से आपके बच्चे दूर रहे।
तो चलिए जानते हैं पांच ऐसे तरीके जिसे करके सचमुच अभिभावक निश्चित हो सकते हैं।
1.Youtube का Restrict mode On करना है जरूरी।

अगर Youtube अभिभावक के Email ID से चल रहा है तो सबसे पहले अपना Restrict mode On करें।
कैसे किया जाता हैं।
➡️सबसे पहले अपना Youtube चैनल खोलें ↩️
उसके बाद Profile Picture पर click करें↩️
➡️ फिर Settings ➡️ फिर General ↩️
➡️फिर Restrict Mode On कर दीजिए।
अभिभावक कृपया ध्यान दें। Restrict Mode। 100% Accurate filter नहीं है। यह सिर्फ Matured Content को Filter करने में मदद करता है। यानी कि Search करके भी Matured Content देखा जा सकता है। इसलिए बाकी चार Settings और करना जरूरी है।
2.▶️ Google Play Store पर Parental Control लगाना भी है जरूरी ।
कैसे Control करे।
सबसे पहले Google Play Store Open करें फिर ↩️
➡️ Profile Picture पर click करें ➡️ Setting ↩️
➡️ फिर Family पर Click करें ➡️ फिर Parental Controls On ➡️ PIN Create करें
अभिभावक ध्यान रखें Pin अपने पास रखें यह करना इसलिए जरूरी है क्योंकि, Google Play Store पर Parental Controls On कर देने से बच्चे की उम्र के हिसाब से ही Games या कोई और App Download कर सकते है।
3. Youtube में दूसरा Email के इस्तेमाल को रोकें।

कैसे करें।
➡️सबसे पहले Mobile Setting में जाए फिर ↩️
➡️ Password And Account पर Click करें फिर ↩️
➡️Account Setting Check करें
अगर कोई दूसरा Email ID Add होगा तो उसे Remove करें।
क्योंकि बच्चे कभी-कभी Restriction से बचने के लिए दूसरा Email ID भी बना कर इस्तेमाल करते हैं।
4. किसी प्रकार के App Purchase को भी Restrict करें।
कैसे करें।
सबसे पहले Google Play Store Open करें फिर ↩️
➡️ Profile Picture पर Click करें फिर ↩️
➡️ Payment And Subscription पर Click करें↩️
➡️ Purchase Verification Active करें।
अभिभावक ध्यान दें बच्चा गलती से Paid App या App In Purchase ना कर दे, इसके लिए Purchase Verification बेहद जरूरी है।
5. Google Play Store में Auto Payment रोकें।
Google Play Store में Auto Payment या Saved Payment Method हो तो उसे जांचे और उसको Review Mode में डाल दे।
कैसे करें।
➡️ Profile Picture पर Click करें फिर ↩️
➡️ Payment And Subscription पर Click करें↩️
➡️ Subscription पर Click करें।
अगर कोई जरूरी Subscription ना हो तो उसे Cancel करें।
उसके बाद Saved Payment Method पर Click करके, CARD/UPI इत्यादि को भी Review कर दें।अगर आपके फोन में Unnecessary Subscriptions Active है तो उसे Review करें।
FAQs:
1. क्या Restricted Mode कर देने से बच्चा गलत Content नहीं देख सकेगा?
उत्तर: नहीं यह गलत Content को बच्चों के सामने आने से रोकता है, किंतु 100% रुक जाएगा ऐसा नहीं कहा जा सकता जब तक बच्चा खुद ना चाहे।
2. Parental Control बच्चे को खोल सकते हैं क्या?
उत्तर:यह नहीं खोला जा सकता है, जब तक के बच्चे को इसका Pin न मालूम हो अगर Pin पता होगा तो खोल सकते हैं।
3. क्या किशोर उम्र के बच्चे दूसरा Email ID बनाकर Notification Divert कर सकते हैं।
उत्तर: हां बच्चे ऐसा बिल्कुल कर सकते हैं। यह बहुत आसान है अगर, बच्चे को पता हो तो ही इसलिए, बच्चों के लिए Supervised Account या Family link Account इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
4. क्या Paid App को पूरी तरह से रोका जा सकता है।
उत्तर: अगर Purchase Verification Active है तो, इसे पूरी तरह से रोका जा सकता है। क्योंकि बिना अनुमति के किसी App का Payment नहीं हो सकता।
5. क्या बच्चों को YouTube Kids को इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
उत्तर: बच्चों के लिए यह बेहतर विकल्प है। बच्चों के लिए ही बनाया गया है YouTube Kids यही सही विकल्प होगा।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी अभिभावकों के लिए जो अपने बच्चों के Mobile के इस्तेमाल को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे अभिभावकों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़े 👇
https://indinewzx.com/isro-assistant-udc-recruitment-2026/