क्या Ai Life Check Mirror पढ़ लेगा, आपके चेहरे का राज!
Report: Ansh Thakur
Update:18.03.2026
अब आपके घर का आईना बताएगा आपकी सेहत का राज ! मात्र 30 सेकंड में AI करेगा पूरा हेल्थ Scan? जी हां यह कोई मजाक नहीं है। बल्कि प्रति दिन विज्ञान की दुनिया में प्रति दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है, किंतु इस बार जो सामने निकल कर आया है, वाह हकीक़त में अजूबा से कम नहीं है। हां Life Check Mirror यानी एक स्मार्ट AI मिरर अब केवल चेहरा दिखाने भर का काम नहीं करेगा, किन्तु आपकी सेहत, आपके अंदर का तनाव और भविष्य में होने वाली हेल्थ रिस्क तक बता सकता है।
अभी हाल ही में CES 2026 में एक ऐसा जादुई स्मार्ट मिरर दुनिया के सामने पेश किया गया, जिसका नाम है Neurologist Longevity Mirror इस मिरर बनाने कम्पनी का दावा है कि वह मात्र 30 सेकंड में आपका पूरा हेल्थ एनालिसिस करके हेल्थ बता सकता है।
क्या है Life Check Mirror?

एक ऐसा AI-powered टेक्नोलॉजी वाला स्मार्ट मिरर है, जिसमें खास कैमरा,के साथ सेंसर और एडवांस एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया गया है। जब भी आप इसके सामने आकार सामने खड़े होते हैं, तो यह मिरर आपके पूरे चेहरे को स्कैन करके कई तरह की बीमारी की जानकारी देता है। आसान भाषा में कहे तो,यह एक ऐसा स्मार्ट आईना है जो आपके चेहरे को देखकर आपका हेल्थ का रिपोर्ट कार्ड बना देता है।
कैसे काम करता है कितना खास है? Life Check Mirror.
यह आईना एक खास तकनीक का उपयोग करता है, जिसको Remote Photoplethysmography (RPPG) कहा जाता है। यह आपके चेहरे के भाव के साथ हल्की-हल्की रंग बदलने वाली प्रक्रिया को पढ़ता है। ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट के सिग्नल को Analyse करता है फिर AI इस डेटा को प्रोसेस करके आपका हेल्थ रिपोर्ट बना देता है। इस प्रक्रिया में सिर्फ 30 सेकंड लगता है।
क्या-क्या बता सकता है?Life Check Mirror.

यह कई खास हेल्थ पैरामीटर को बता सकता है जैसे, Heart Rate एवं Blood Pressure आपका Stress Level, आपका Mental Health signal, आपके Sleep Pattern का अनुमान एवं ताजी भविष्य में होने वाली भिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा। इसके अलावा यह आपको जीवन के तरीके को सुधारने के सुझाव भी देता है।
जैसे:
* आपको क्या खाना चाहिए।
* रोज आपको कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
* और अपना स्ट्रेस लेवल कैसे कम करें।
क्या यह ओपन मार्केट में आ गया है?
अभी नहीं! या कहे तो अभी पूरी तरह से नहीं। यह आईना भारत में उपलब्ध नहीं है। अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च की घोषणा की जा चुकी है, उम्मीद है कि 2026 में ही वैश्विक बाजार में Launch जाएगा।
अनुमानित इसकी कीमत कितनी है ?
अनुमानित $ -899 (₹70–75 हजार) तक आंकी जा रही है, जो इसे एक प्रीमियम लेबल गैजेट बनाती है।
क्या यह डॉक्टर की जगह ले सकता है?

नही कभी नहीं ! यह डॉक्टर की जगह नहीं ले सकता किन्तु यह टेक्नोलॉजी काफी एडवांस एवं खास है, लेकिन यह बिल्कुल 100% accurate नहीं है, इसमें पूरी मेडिकल टेस्ट का विकल्प नहीं है। इसीलिए डॉक्टर की सलाह अभी भी बेहद जरूरी है, इसे एक तरह का पहले से ही हेल्थ वार्निंग सिस्टम या हेल्थ ट्रैकर की तरह ही देखना ज्यादा सही होगा।
आखिर आईना क्यों हो रहा है इतना वायरल?
क्योंकि पहली बार “आईना” हेल्थ बताएगा सिर्फ 30 सेकंड में रिजल्ट सामने खड़े होते ही खास AI + हेल्थ का Combination सोशल मीडिया पर और जनता में High Curiosity सिर्फ यही वजह है कि यह गैजेट बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है और भविष्य में बड़ी टेक क्रांति ला सकता है।
विवरण :
Life Check Mirror भविष्य का एक ऐसा mirror है जो हेल्थ मॉनिटरिंग को हर तरह बदल सकता है। हालांकि अभी यह सिर्फ शुरुवाती स्टेज में है, लेकिन उम्मीद है इसकी टेक्नोलॉजी भविष्य में सभी आम लोगों तक जरूर पहुंचेगी। यदि यह सफल हुआ, तो भविष्य में हर घर में ऐसा स्मार्ट Mirror हो सकता है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी Technology में रुचि रखने वाले Gadgets प्रेमियों के लिए जो Ai Technology को लेकर उत्साहित रहते हैं। उन सभी Gadgets प्रेमियों को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( Creator Blogger Writer)
इसे भी पढ़े
👇
https://indinewzx.com/apple-iphone-18-बिल्कुल-बदल-गया-है-जानि/?amp=1