Life Check Mirror: क्या आईना पढ़ लेगा आपके अंदर की सच्चाई?”

Life Check Mirror: क्या आईना पढ़ लेगा आपके अंदर की सच्चाई?”

Mirror
Lady pic with life check mirror

Life Check Mirror: अब आपके घर का आईना बताएगा आपकी सेहत का राज ! मात्र 30 सेकंड में AI करेगा पूरा हेल्थ scan?

जी हां यह कोई मजाक नहीं है। बल्कि प्रति दिन विज्ञान की दुनिया में प्रति दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है, किंतु इस बार जो सामने निकल कर आया है वो हकीक़त में अजूबा से कम नहीं  है। की हां Life Check Mirror यानी एक  स्मार्ट AI मिरर अब केवल  चेहरा दिखाने भर का काम नहीं करेगा, किन्तु आपकी सेहत, आपके अंदर का तनाव और भविष्य में  होने वाली हेल्थ रिस्क तक बता सकता है।

अभी हाल ही में CES 2026 में एक ऐसा जादुई स्मार्ट मिरर दुनिया के सामने पेश किया गया, जिसका नाम है NuraLogix Longevity Mirror।  इस मिरर बनाने कम्पनी का दावा है कि वह मात्र 30 सेकंड में आपका पूरा हेल्थ एनालिसिस कर हेल्थ बता सकता है

Mirror

आइए जानते है क्या है Life Check Mirror?

Life Check Mirror: एक ऐसा AI-powered टेक्नोलॉजी वाला स्मार्ट मिरर है, जिसमें खास कैमरा,के साथ सेंसर और एडवांस एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया गया है। जब भी आप इसकेआकार सामने खड़े होते हैं, तो यह मिरर आपके पूरे चेहरे को स्कैन करके कई तरह की बीमारी की जानकारी देता है।

आसान भाषा में कहे तो ।

यह एक ऐसा स्मार्ट आईना है जो आपके चेहरे को देखकर आपका हेल्थ का रिपोर्ट कार्ड बना देता है।

जानते है  कैसे काम करता है कितना खास है यह स्मार्ट मिरर?

यह आईना एक खास तकनीक का उपयोग  करता है जिसको Remote Photoplethysmography (rPPG) कहा जाता है। यह आपके चेहरे के भाव के साथ हल्की-हल्की रंग बदलने वाली प्रक्रिया को पढ़ता है

ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट के सिग्नल को analyse करता है फिर AI इस डेटा को प्रोसेस करके आपका हेल्थ रिपोर्ट बनाता है इस प्रक्रिया में  सिर्फ 30 सेकंड लगता है

Mirror
Lady in front of smart mirror

आइए जानते है क्या-क्या बता सकता है?

Life Check Mirror: कई खास हेल्थ पैरामीटर को बता सकता है:

जैसे  Heart Rate एवं Blood Pressure

आपका Stress Level

आपकी Mental Health signal

आपके Sleep Pattern का अनुमान

ताजी भविष्य में होने वाली भिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा। इसके अलावा, यह आपको जीवन के तरीके को सुधारने के सुझाव भी देता है

जैसे:

आपको क्या खाना चाहिए

रोज आपको कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए

और अपना स्ट्रेस लेवल कैसे कम करें

तो क्या यह ओपन मार्केट में आ गया है?

अभी नहीं या कहे  अभी पूरी तरह नहीं।

यह आईना भारत में उपलब्ध नहीं है अभी

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च की घोषणा की जा चुकी है

उम्मीद है कि 2026 में वैश्विक बाजार में आने की उम्मीद है

सबसे जरूरी इसकी कीमत कितनी है ?

अनुमानित $899 (₹70–75 हजार) तक आंकी जा रही है, जो इसे एक प्रीमियम लेबल गैजेट बनाती है।

सवाल है :क्या यह डॉक्टर की जगह ले सकता है?

तो इसका जवाब है — नही कभी नहीं ।

किन्तु  यह टेक्नोलॉजी काफी एडवांस एवं खास है,

लेकिन ,यह बिल्कुल 100% accurate नहीं है

इसमें पूरी मेडिकल टेस्ट का विकल्प नहीं है

इसीलिए डॉक्टर की सलाह अभी भी बेहद जरूरी है

 इसे एक तरह का  पहले से ही हेल्थ वार्निंग सिस्टम या हेल्थ ट्रैकर की तरह  ही देखना ज्यादा सही होगा।

आखिर आईना क्यों हो रहा है इतना वायरल?

क्योंकि पहली बार “आईना” हेल्थ बताएगा

सिर्फ 30 सेकंड में रिजल्ट सामने खड़े होते ही

खास AI + हेल्थ का combination

सोशल मीडिया पर और जनता में high curiosity

सिर्फ यही वजह है कि यह गैजेट बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है और भविष्य में बड़ी टेक क्रांति ला सकता है।

विवरण :

Life Check Mirror भविष्य का एक ऐसा mirror है जो हेल्थ मॉनिटरिंग को हर तरह बदल सकता है। हालांकि अभी यह सिर्फ शुरुवाती स्टेज में है, लेकिन उम्मीद है  इसकी टेक्नोलॉजी भविष्य में सभी आम लोगों तक जरूर पहुंचेगी।

यदि यह सफल हुआ, तो भविष्य में हर घर में ऐसा स्मार्ट mirror हो सकता है।

Report by A.Thakur

http://CES 2025: This smart mirror can show multiple health data by reading faces – Times of India https://share.google/5hkfX6mqBdG4VqNHU

https://indinewzx.com/apple-iphone-18-बिल्कुल-बदल-गया-है-जानि/?amp=1

 

Leave a Comment