CSC centre: ग्राहक सेवा केंद्र, रोज हो सकती है हजारों 😱कमाई !कैसे खोलें?और ठगी से कैसे बचे?
Report: Ansh thakur
Update 20.04.2026
गांव हो या शहर आम आदमी इस खोलकर महीने में ₹20,000 से लेकर ₹50,000 तक कमाई कर रहे हैं। आजकल गांव और शहरों में बहुत अच्छा विकल्प निकल सामने आया है, CSC centre (जन सेवा केंद्र) यह कमाई का ऐसा जबरदस्त विकल्प बन चुका है।
किंतु CSC centre दिलवाने के नाम पर ठगी भी हो रही है। जानिए इसे कैसे बचे और कैसे CSC centre खोले?
सबसे पहले जानते हैं कि CSC centre होता क्या है?

CSC centre यानी ग्राहक सेवा केंद्र, आम लोगों के सुविधा के अनुसार यह सुविधा देने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त किया जाता है, जिसमें आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, बीमा ,बिजली के बिल, सरकारी योजना, सरकारी प्रमाण पत्र ,जमीन के दस्तावेज, ticket booking व अन्य हर तरह की सरकारी योजनाओं का सुविधा ग्राहक को दे सकते हैं।
जानिए इस CSC centre को किस तरह से प्राप्त कर सकते हैं?
1. सबसे पहले इसमें tech certificate की जरूरत पड़ती है ,जिसे आप exam देकर प्राप्त कर सकते हैं।
2. कंप्यूटर की basic जानकारी होना जरूरी है,जो कि आम बात है ।
3. तीसरी सबसे जरूरी दस्तावेज Aadhar card , PAN card ,passport photo ,एवं bank details यह सारे दस्तावेज जरूरी है।
4. एक computer एक printer, scanner एवं fast internet भी होना जरूरी है।
5. 🆔 प्राप्त करने के लिए CSC web portal पर आप application दे सकते हैं।
https://share.google/ZNRXpujbyflPb81RB
6. कुछ ही दिन में आपको id प्राप्त हो जाएगी और आप अपने center का शुरुआत कर सकते हैं।
महीने में कितनी कमाई हो सकती है?

1. अगर आप किसी ऐसे area में शुरू है, जहां पर ज्यादा आबादी हो तो वहां कमाई की उम्मीद ज्यादा की जा सकती है।
2. अगर आप शहरी क्षेत्र में किसी कोर्ट कचहरी,या किसी सरकारी ऑफिस के पास खोलते हैं तो ,आपके रोज की कमाई 1500 से लेकर 2500 रुपए तक भी हो सकती है।
3. अगर आप कोई सरकारी काम का सुविधा देते हैं, जैसे दस्तावेज भरना ,बीमा, बैंकिंग व अन्य तो आपकी कमाई और भी ज्यादा हो सकती है।
4. कुछ जगहों पर तो लोग 1500, से लेकर 50000, तक की कमाई महीने में कर पा रहे हैं जिससे अच्छा खासा उनको income प्राप्त होता है।
कुछ जरूरी सूचनाएं!

CSC centre के नाम पर कुछ लोग 🆔 देने का दावा करते हैं, जिसे वह ₹5000 से लेकर ₹10000 में बेचते हैं। ऐसे कई विज्ञापन आप लोगों को social media पर दिख जाता होगा कृपया ऐसे विज्ञापनों से बचें।
जैसे:
1 बिना document का CSC centre खोले
2.फर्जी website बनाकर payment लेना
3.सिर्फ 5000 में अपना CST center खोले
4.एवं 100 % guarantee approval
5.ऐसे लोग आपके पैसे लेकर गायब तो हो ही जाते हैं अथवा आपको भी परेशानी में डाल सकते हैं कृपया ऐसे लोगों से बचें उसके लिए दूसरा उपाय इस तरह है।
उपाय: इस तरह के scam से कैसे बचे?
1. किसी भी एजेंट को किसी तरह का पैसे ना दे।
2. हमेशा official portal से अप्लाई करें।
3. किसी तरह के लुभावनी बातों में ना आए।
4. अगर आपको जानकारी का कोई अभाव है तो आप website, YouTube और WhatsApp जैसे media से cross check करें
निष्कर्ष: अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो,आप CST center खोले यह आपकी अच्छी खासी कमाई का जरिया बन सकता है, किंतु सही जानकारी लेकर सही website पर जाकर ही apply करें, किसी भी धोखा धड़ी से बचें ताकि आप स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।
Disclaimer:
यह ब्लॉग सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के मंशा से किया गया पोस्ट है, अतः इसमें किसी प्रकार की मिलावटी बातें नहीं की गई है, जो सही जानकारी है वही आपको प्रदान करने की हमारी एक छोटी सी कोशिश है ।अतः हमारी किसी प्रकार की त्रुटि हो तो क्षमा चाहते हैं कोई भी शिकायत हो तो कमेंट बॉक्स में आप दर्ज कर सकते है ।
Report: Ansh thakur (blogger creater writer)
इसे भी पढ़ें 👇