Ice Fishing Game: जीत का लालच या पैसे का जाल? सच जानकर चौंक जाएंगे!
Report: Ansh Thakur
Update: 12.08.2026
आजकल Social Media खोलते ही, हर तरफ Ice Fishing Game से रुपए बरसते हुए Advertisement लोग ब्रह्मा कसम खाकर लाखों दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमारा Team भी सोचा की इसकी सच्चाई का पता किया जाए क्योंकि Ice Fishing Game के लुभावने विज्ञापन को देखकर हमारा दावा है की, कई लोग यह Game को खेलने की कोशिश किए होंगे। क्योंकि पैसे का लोभ ऐसा दिखाया गया है इसमें की हर किसी का मन एक बार जरूर करेगा कि एक बार खेल कर तो देखूं क्या पता जीत जाए।
बस इन्हीं बातों में आकर User’s अपने पैसे Gambling Game में लगाने में पीछे नहीं हटते क्यों? क्योंकि सबसे पहले इसका विज्ञापन दूसरा इस Game का Design ऐसा किया गया है कि आप जितने की चाह में बार बार खेलना चाहेंगे चाहे भले ही आप हार रहे हों।
पैसे कैसे लगवाता है, Ice Fishing Game?

सबसे पहले आपको Minimum ₹300 deposite करना पड़ेगा, इस Online Gambling Platform पर Ice Fishing Game के अलावा और भी कई game खेलने के विकल्प मौजूद हैं जैसे, Andar Bahar, Jet X, Aviatrix और eSport जैसे कई Betting Games हैं। हर Game में में Bet लगाने के लिए शुरुवाती राशि 10 रुपए से लेकर 20000 तक जितना User’s चाहे लगा सकता है। उस हर Game में Multiply करने के अलग अलग नियम है। कुछ में 10x तो कुछ Casino जैसे Options होते है।
क्या Ice Fishing Game का लत लग सकता है?

बिल्कुल यह स्वाभाविक है, क्योंकि Online Gambling Platform इस तरह से डिजाइन किया जाता है जैसे शुरू में ₹10 से खेलने का Option, यह User’s के लिए सुविधाजनक नहीं बल्कि User’s को आदत करने के लिए यह Option दिया जाता है। उदाहरण : मान लीजिए User ₹10 में Bet लगाया और वह ₹10 बढ़कर ₹30 हो गए, तो User सोचेगा वाह !कितना अच्छा है, और दूसरी बार User चाहेगा इस बार हम ₹30 लगाएंगे, और वह ₹30 User हार जाते हैं।
फिर User सोचेंगे कोई बात नहीं फिर पैसा लगाकर वह ₹30 वापस पा लेंगे और फिर आप ₹50 लगाएंगे इस बार हो सकता है जीत भी जाए, फिर सोचेंगे कि चलो इस बार बड़ा रकम लगाकर बड़ा Profit कमाते हैं, और फिर हार जाते हैं उसके बाद क्या? उसके यह सिलसिला चलते रहता है, और आम लोगों के पैसे डूबते रहते है।
इस प्रकार ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में कई लोग अपने मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं।
Payement लेन देन में Transparency क्यों नहीं?

हमारी टीम ने जब यह Ice Fishing Game Online Gambling Game को खोल कर देखा तो कई सारी कमियां नजर आया।
1.Deposit करते समय Recipient का नाम दूसरा निकला जैसे ce Fishing Game के जगह पर AMIMAN EDUTECH PVT LTD ये बात शक पैदा करता है कि User,s के साथ ये Transperancy क्यों नहीं किया गया।
क्या Users के पैसे सच में किसी Entity के पास पहुंच रहा है? किंतु केवल Payment Recipient का नाम देखकर इसे गलत नहीं कहा जा सकता है, किन्तु यह Users के साथ Transparency को छुपाना दर्शाता है।
Ice Fishing Game के App Menu में Customer Support क्यों नहीं है?

यह एक बड़ा सवाल है, यहां यह देखा गया कि Customer Support के बजाय 2,4 Frequently Ask Question दिया गया है। जो की Users से जुड़े समस्या का समाधान करने के लिए ना काफी है। Menu में कुछ और Option भी नजर आए जैसे की Deposit, Withdrawal, Payments History, Bets History, Rules जो कि समस्या के निवारण नहीं बल्कि Users के Play History को दर्शाता है।
इसलिए मान लीजिए किसी Users का पैसा फस जाता है, या Deposit को लेकर कोई समस्या पैदा हो जाती है तो, Users के पास कौन सा विकल्प है? वह किस से बात कर सकता है? ऐसी समस्याओं का समाधान ना हो पाना Users के लिए एक चिंता का विषय है, और ऐसी बातें कई सारे सवाल भी पैदा करता है।
सुझाव: Gambling App का इस्तेमाल करने से पहले, पैसे का Risk, Data Leak सुरक्षा Information Leak और कभी-कभी Hacking भी शिकार होने का खतरा बना रहता है, क्योंकि Ice Fishing Game के नाम से Google Play में कई सारे App मिल जाएंगे, जो Users के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। क्योंकि Original Ice Fishing Game Online Gambling Platform है।
सूचना : हमारा Platform “Indinewzx.com” ऐसी किसी Gambling और Betting Platform को कभी प्रोत्साहन नहीं देता है। आप सभी पाठकों से निवेदन है आप अपने विवेक से काम ले।
FAQs:
1. क्या Ice Fishing Game से पैसे जीत सकते हैं?
उत्तर: हां पैसे जीत सकते हैं किंतु पैसे Withdrawal या पैसे मिल सकते हैं, इसकी कोई Guarantee नहीं दी जा सकती है।
2. क्या App जान बूझकर जीत हार का फैसला खुद करता है?
उत्तर: यह कहना अत्यंत कठिन है, क्योंकि यह साबित करने के लिए सबूत की जरूरत पड़ती है, सिर्फ हार जाने से Manipulation साबित नहीं होता है।
3.AMIMAN EDUTECH PVT LTD Ice Fishing Game से संबंधित है?
उत्तर: Payment करते समय यह नाम आना चौंकाता है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, उसके लिए अलग से Verifi करना होगा।
4. क्या इसमें पैसे डूबने का डर रहता है?
उत्तर: हां यह खेल जोखिम भरा खेल है इसमें पैसे डूबने का डर हमेशा बना रहता हैं।
5. क्या इसमें Customer Support Service नहीं है?
उत्तर: फिलहाल इसके Menu में ऐसा कहीं नहीं देखा गया, जहां पर Customer Support Service का Option दिया गया हो। इस्तेमाल करने से पहले Terms And Condition अच्छी तरह पढ़ कर इस्तेमाल करें।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया लेख है। उन सभी Users के लिए जो Ice Fishing Game द्वारा Betting करने की सोच रहे है, या करके नुकसान उठा चुके है। ऐसे Users को जानकारी प्रदान करने की कोशिश मात्र है। अगर लेख पसंद आयी हो तो ,अपने दोस्तों से भी साझा करे,और Comment Box में आपकी अपनी राय दर्ज करके हमे प्रोत्साहित भी करे।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur ( creator blogger writer)
इसे भी पढ़ें 👇