Israel vs Pakistan: क्या अब पाकिस्तान का नंबर है? Israel क्यों नहीं मानता कोई समझौता!
Report: Ansh Thakur
Update: 11.04.2026
Last Update: 22.08.2026
क्या अबकी बार Israel और Pakistan के बीच हो सकती है भिड़ंत ! क्या इजराइल, पाकिस्तान में हो रहे, Iran और America के समझौते को नहीं मानेगा? क्या Israel “Ceasefire” को नहीं मानेगा? ऐसा Social Media पर हर तरफ पाकिस्तान और Israel के बीच हुए Twitter वार से दुनिया भर में इस बात का कयास लगाया जा रहा है।
क्या आने वाले दिनों में Pakistan और Israel के बीच युद्ध की स्थिति आ सकती हैं?

हाल ही के दिनों में Middle East में अब तक चलते आ रहे तनाव के बीच यह सवाल अचानक उठ कर लोगों के बीच चर्चा में आ गया वह भी तब जब दोनों देशों के बीच सोशल मीडिया पर एक बयान बाजी ने रफ्तार पकड़ ली।
किस वजह से सुर्खियां बनी इजराइल और पाकिस्तान का बयान बाजी?
कल ही यानी 10.04.2026 को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा Twitter पर एक ट्वीट आया जिसमें लिखा गया था कि, इजराइल ऐसा Country है जिसे नर्क में भी जगह नहीं मिलना चाहिए।
इजराइल ने क्या जवाब दिया?

पाकिस्तान का Tweet को पढ़ कर इजराइल भड़क गया।और उनके तरफ से भी एक Tweet आ गया कि, इजराइल, पाकिस्तान में हो रहे समझौते को मान्यता नहीं देता, क्योंकि पाकिस्तान भी आधिकारिक रूप से इजराइल को Recognise नहीं करता है।
पाकिस्तान और इजराइल से के आपसी सम्बन्ध कैसे है?
आप लोगों को ज्ञात होगा कि, पाकिस्तान काफी लंबे समय से Philistine के साथ खड़ा रहा है। एवं इजराइल को कभी भी पूर्ण देश का मान्यता नहीं देता ।इसलिए दोनों देश के बीच में ना तो कोई सीधा संवाद होता है, ना ही किसी प्रकार का राजनीतिक संबंध है।
इजराइल की नीति क्या है?

इसराइल अपने नीतियों को लेकर Clear है कि, वह उन्हीं देश के साथ व्यवहारिक रिश्ते एवं औपचारिक रिश्ते रख सकता है, जो उसे पूर्ण राष्ट्र का दर्जा देते हैं।
इन्हीं कारणों से Israel का यह कहना है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का शांति वार्ता को वह नहीं मानेगा। और शांति वार्ता होने की फिलहाल कोई उम्मीद भी नहीं।
कुछ विशेषज्ञों का यह मानना है कि, पिछले दरवाजे से शांति वार्ता बातचीत के लिए Israel से संपर्क करने की कोशिश तो की जा रही है, किंतु इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि Israel द्वारा नहीं की गई है ।
एवं कुछ विशेषज्ञ का यह भी कहना है कि, “अगला नंबर पाकिस्तान” जैसी बातें Social Media एवं Print Media का एक Narrative का हिस्सा है। क्योंकि सैन्य कार्यवाही और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव में यह संभव नहीं है। क्योंकि Israel जब America को कुछ नहीं समझता उसकी बातें नहीं मानता तो, इस तरह की बातें निकलकर सामने आती है।
विश्लेषण: जब पाकिस्तान इजराइल को आधिकारिक रूप से पूर्ण देश का दर्जा नहीं देता है तो, इजराइल भी पाकिस्तान के किसी भी समझौते को मानने से इनकार करता है। एवं ऐसे में स्थिति यह भी है की, आगे आने वाले समय में वैश्विक परिस्थितियों किस तरह से बदल जाएगी यह कुछ कहा नहीं जा सकता है।
Disclaimer:
हमारा Website किसी तरह का भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं करता हमारे Website द्वारा सही खबरें विश्लेषित करके प्रस्तुत किया जाता है, न कि Social Media एवं अन्य Media में जैसे लोग तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं। एवं हमारा Website इस तरह के कार्यों में विश्वास नहीं रखता अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो हमारे Website पर बने रहे। किसी भी तरह का त्रुटि हो तो उसके लिए क्षमा चाहते हैं।
धन्यवाद 🙏
Report: Ansh Thakur (Blogger Creater Writer)
इसे भी पढ़ें 👇
https://www.pbs.org/newshour/show/vance-heads-to-pakistan-for-talks-with-iran-to-end-war
https://www.dw.com/en/us-iran-set-for-high-stakes-talks-in-pakistan/live-76745065
https://indinewzx.com/iran-america-war-cease-fiire-facts/?amp=1