Strait of hormuz Attack:गुजरात जा रहे तेल टैंकर पर हमला: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Strait of hormuz oil tanker Strait of hormuz oil tanker pic

 

Strait of hormuz Attack:

गुजरात जा रहे तेल टैंकर पर हमला: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव।

Strait of hormuz Attack:खड़ी देश में बढ़ते तनाव के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। खाड़ी क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग Strait of Hormuz के पास गुजरात की तरफ जा रहे एक मलेशियन तेल टैंकर पर ईरान ने हमला कर दिया है। यह घटना होने  के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार, समुद्री रास्तों की सुरक्षा और तेल और अन्य वस्तुओं की  आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इसी तरह के हमले होते रहे तो दुनिया भर में तेल और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

किस तरह हुआ पूरी घटना में

Strait of hormuz attack:

एक रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड का एक कार्गो/तेल टैंकर Mayuree Naree यूएई क्षेत्र से गुजरते हुए भारत के गुजरात में स्थित Kandla Port की ओर रवाना हुआ था। जिस समय यह जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के पास पहुंचा, तभी उसी समय उस पर ईरान द्वारा अचानक हमला कर दिया गया।

हमले के तुरंग बाद मालवाहक जहाज के एक हिस्से में आग लगने के साथ ही पूरे आसमान में काला धुआँ उठता देखा गया। जहाज के क्रू मेंबरों ने तुरंत आपातकालीन संदेश भेजा। इसके बाद नजदीक में मौजूद समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के जहाजों ने राहत का कार्य शुरू किया।

शुरुवात की जानकारी के अनुसार माने तो इस जहाज में लगभग 20 से अधिक क्रू सदस्य मौजूद थे। सुरक्षा टीमों ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश जारी रखा और जहाज को सुरक्षित क्षेत्र की ओर ले जाने का प्रयास किया।

Strait of hormuz rescue
Strait of hormuz tank rescue teem

 

इस हमले के पीछे का कारण जानिए

कुछ विशेषज्ञों का कहना  है कि यह हमला खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध के तनाव का परिणाम हो सकता है। हाल ही कुछ  दिनों में Iran और Israel के बीच युद्ध और सैन्य गतिविधियां अधिक तेज हुई हैं।

इन्ही कारण से खाड़ी देश के  कई जहाजों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कुछ अन्य रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि इन पूरे इलाके में ड्रोन और मिसाइल हमलों की बढ़ोत्तरी हुई हैं, जिससे वैश्विक शिपिंग कंपनियां चिंतित हैं।

Strait of hormuz attack:

क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़

यह समुद्री रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ दुनिया के अत्यधिक व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है। यही रास्ता फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और इसी रस्ते से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल का परिवहन होता है।

इसी मार्ग में किसी भी तरह का  हमला होता है तो उसका सीधा असर वैश्विक तेल आपूर्ति और अन्य वस्तुओं पर पड़ता है। इसी कारण यह घटना केवल खड़ी देश और क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक घटना मानी जा रही है।

Strait of hormuz attack:

क्यों इतना अहम है भारत के लिए यह घटना

भारत देश दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातकों में से एक है। भारत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से तेल खरीदता है गुजरात का कांडला पोर्ट भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक बंदरगाहों में से एक माना जाता है।जहां से तेल औरअन्य सामान का सबसे बड़ा व्यापार होता है।

इसी तरह अगर खाड़ी क्षेत्र में जहाजों पर हमले बढ़ते हैं तो भारत की सभी ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।

Strait of hormuz route map
Strait of hormuz route map

 

भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया जाने ।

इस पूरे घटना के बाद भारत की सरकार ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा बेहद जरूरी है और इस तरह के हमले वैश्विक व्यापार के लिए खतरा हैं।

वहीं कई वैश्विक शिपिंग कंपनियां भी इस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों की सुरक्षा को लेकर कुछ नई रणनीति बना रही हैं।

अब आगे क्या हो सकता है?

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यदि खाड़ी में तनाव कम नहीं हुआ तो समुद्री मार्गों पर हमलों का खतरा हरदम बना रह सकता है। इससे तेल की कीमतों में और अन्य वस्तुओं पर बढ़ोतरी और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में बाधा आने की संभावना भी बढ़ सकती है।

इसका निष्कर्ष:

स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरात की ओर जा रहे मलेशियन तेल टैंकर पर हुआ हमला केवल एक समुद्री घटना नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी है। आने वाले दिनों में मध्य -पूर्व क्षेत्र की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी रहेगी।

रिपोर्ट : A . Thakur

https://www.reuters.com/

https://indinewzx.com/petroldiesel-price-today/

 

 

Leave a Comment