US IRAN DEAL: टूटी!क्या अब कुछ बड़ा होने वाला है! क्या होगा तेल और गैस पर असर? बढ़ी चिंता।
Report: Ansh Thakur
Update: 13,/04/2026
America और Iran के बीच चल रही शांति वार्ता टूटी, एक बार फिर से दुनिया तनाव में है? क्या होगा आगे युद्ध होगा या फिर कोई समझौता? क्या फिर से petrol के दाम diesel के दाम बढ़ सकते हैं! क्या उम्मीद है आगे ?आइए सब जानते हैं आज इस रिपोर्ट में।
किस वजह से नहीं हो पाई है शांति वार्ता?

एक बार फिर से दुनिया तनाव में आ गई है। क्योंकि america और Iran के बीच चल रहे शांति वार्ता में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। लंबे समय से दोनों देशों के बीच तनाव Nuclear deal को लेकर और Iran पर लगे हुए sanctions को लेकर बने हुए हैं ।
किंतु किसी प्रकार के मुद्दे पर कोई सहमति अब तक नहीं बन पाई है। अब यह deal टूटने के बाद वैश्विक राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है
US का अगला कदम क्या है?

शांति समझौता असफल होने के बाद America एक बार फिर से Iran पर दूसरे agenda के तहत दबाव बनाने की रणनीति पर काम करने लगा।
जानकारों का माना जाए तो अमेरिका ईरान के समुद्री रास्ते यानी कि समुद्री व्यापार पर प्रहार करने की कोशिश कर रहा। है अमेरिका चाहता है कि ईरान के समुद्री रास्ते पर दबाव बनाया जाए ताकि ईरान के अर्थव्यवस्था पर असर पड़े जो कि पहले से प्रतिबंधित होने के बाद अर्थव्यवस्था बुरी हालत में हो चुकी है
क्या असर पड़ सकता हैं तेल की supply पर ?
अगर देखा जाए तो इस पूरे समस्या में सबसे संवेदनशील strait of harmuz ही माना जा रहा है। क्योंकि यह दुनिया के प्रमुख तेल मार्गो में से एक है। यहां से लगभग विश्व के 30 % तेल सप्लाई का हिस्सा इसी strait of harmuz से गुजरता है ।अगर आगे किसी वजह से इस strait of harmuz पर तनाव बढ़ता है तो,तेल और गैस के कीमतों में बढ़ोतरी फिर से देखी जा सकती है।
क्या ईरान भी जवाबी कार्रवाई करेगा!

दूसरी तरफ ईरान ने भी चेतावनी दी है कि, वह भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है ।अगर किसी ने उसके संप्रभुता के ऊपर किसी तरह का दबाव बनाया तो ,वह जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।
वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने कहा कि ,वह यह कदम अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं ऊर्जा सप्लाई को सुरक्षित और व्यवस्थित करने के लिए कदम उठा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल!
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह विवाद फिर से युद्ध में बदल सकता है? कुछ जानकारों का मानना है कि, अभी यह सीधे युद्ध की संभावना काम ही लग रही है। क्योंकि दोनों ही देशों के ऊपर इस युद्ध का फर्क पड़ रहा है इसलिए संघर्ष से दोनों ही देश बचाना चाहेंगे किंतु छोटी मोटी झड़प और क्षेत्रीय तनाव बना रह सकता है।
क्या कोई असर पड़ा deal न होने से ?
समझौता न होने से तनाव का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है ।वहीं कच्चे तेल के दामों में काफी उलट फेर देखने को मिल रहा है। एवं शेयर बाजार में भी स्थिरता बनी हुई है। भारत जैसे देशों में इसका असर भी पढ़ सकता है ।खास करके पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आयात शुल्क बढ़ सकता है ।
विश्लेषण:
ईरान और अमेरिका के शांति वार्ता के टूटने से वैश्विक चिंता बढ़ी है। किंतु फिलहाल किसी तरह का युद्ध का खतरा अभी नहीं है।लेकिन तनाव बरकरार है आने वाले समय बेहद अहम होने वाला है।
निष्कर्ष: United States और Iran के बीच डील टूटना एक बड़ा geopolitical shock है। फिलहाल युद्ध का खतरा तुरंत नहीं है, लेकिन तनाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिन बेहद अहम साबित होंगे।
Disclaimer:
लिखा गया लेख कोई काल्पनिक नहीं है।न ही में कोई बातें तोड़ मरोड़ कर लिखी गई है।जो बातें World media, social media एवं अन्य media पर available है वही बात है आपके सामने पेश की गई है एक तरह से खबरों का विश्लेषण के रूप में आपके लिए हमारे website पर प्रकाशित की गई है।
Report: AnshThakur (creator blogger writer)
इसे भी पढ़ें 👇
https://dailypioneer.com/news/diplomacy-fails-to-deliver-us-iran-deal
https://indinewzx.com/israel-vs-pakistan-iran-america/?amp=1