IPL 2026: ₹1 लाख करोड़ का Betting Market App BAN फिर भी Betting चालू !

IPL 2026: ₹1 लाख करोड़ का Betting Market App BAN फिर भी Betting चालू !

Report: Ansh Thakur

Update: 26.03.2026

IPL 2026: जल्द ही शुरू होने जा रहा हैऔर पूरे भारत देश में क्रिकेट प्रेमियों का जोश अपने चरम सीमा पर है। लेकिन दूसरी तरफ इस चमक-धमक के पीछे एक और हुई छुपी दुनिया भी चलती है, जिसके बारे में हर कोई खुलकर बात कम ही करता है वह है, खौफनाक Hidden Betting Market.

सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि सरकार द्वारा कई लगभग 300 Betting Apps पर Ban लगने के बावजूद भी यह मार्केट खत्म नहीं हुआ, बल्कि अब और भी ज्यादा Underground होकर काम शुरू हो गया है। आखिर क्या सच्चाई है इस पूरे छुपी हुई दुनिया की असली सच्चाई? चलिए सारी बाते विस्तार पूर्वक समझते हैं।

  कितना बड़ा नेटवर्क है, IPL का Betting Market?

IPL
IPL Logo Example Pic

भारत देश में Illegal Betting Market अत्यंत बड़ा बाजार माना जाता है। लगभग किसी छोटी कंट्री के GDP के बराबर है यह मार्केट। कई विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार पूरे साल का आंकड़ा मिलाया जाए Betting Market: ₹8 लाख करोड़ से ज्यादा माना गया है। माना जाए तो सिर्फ IPL सीजन में ही ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा का लेन-देन होता है ऐसा कह सकते है। IPL सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि एक अलग तरह का Economy भी बन चुका है। यह आंकड़े 2025 तक का है, IPL 2026 के आंकड़े इसमें शामिल नहीं हैं।

 300 Apps Ban होने के बावजूद क्या बदला ?

भारत सरकार ने गत पिछले समय में कई Online Betting Apps और संबंधित Websites पर कड़ी कार्यवाही भी की है, किंतु अब इसका परिणाम कुछ अलग ही देखने को मिला Betting करने वाले Telegram और Private Networks पर अपना Betting Network बना लिए जिससे विदेशी (Offshore) Platforms का इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ गया। देश के Local Agents पहले से भी ज्यादा Active हो गए अगर सीधी बात करे तो, सारे Ban के बाद भी यह बाजार खत्म नहीं हुआ, बस Underground हो गया है,और IPL 2026 में Betting की तैयारी भी जोरों पर है।

 कैसे काम करता है, यह छुपा हुआ नेटवर्क?

IPL
Online betting agents example pic

IPL के बीच Betting सिर्फ मैच के जीतने या हारने तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि हर एक छोटा मौकों पर दांव लगता है।

जैसे:

1.जैसे Toss आज कौन जीतेगा।

2.मैच के पहली Ball पर क्या होगा।

3. हर Over का Score क्या होगा।

4. कौन सा Player आउट होगा।

इत्यादि जिसे “Live Betting” माना जाता है। और यही इसकी सबसे Risk वाली बात है क्योंकि, इसमें लोग बहुत तेजी से जल्दी-जल्दी पैसे लगाते हैं।

पूरे Season की कमाई कितनी?

IPL
Bat ball and Indian currency To show how deep the relationship between cricket and money is

आंकड़े कहते है Hidden Betting Market में कमाई का स्तर अत्यंत बड़ा है। बड़े बड़े नामी Syndicates: ₹100–200 करोड़ तक रोज के आंकड़े कहते हैं। और छोटे Agents कई लाख से करोड़ तक की कमाई करते है। देखा जाए तो IPL का हर Match इनके सबके लिए एक “Earning Opportunity” ही होता है,और IPL 2026 में ये आंकड़े बढ़ सकते है।

Betting के दुष्परिणाम क्या है?

यह पूरा Network ही गैर कानूनी है और इसमें कई बड़े जोखिम भी शामिल हैं। इसमें किसी प्रकार का कोई Legal Protection नहीं है। एवं Cyber Fraud और Hacking का Risk और लत लगने का समस्या तेजी से बढ़ना घातक है। कई बार तो कई मामलों में आम लोगों को भारी घाटा और असहनीय मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता है।

हर साल के IPL के दौरान हमेशा सबसे ज्यादा नए लोग जुड़ते चले जाते हैं और यह खेल अपने चरम सीमा पर पहुंच जाती है हर अलग अलग मैच के साथ Market और तेजी से चढ़ता है इसलिए इस खेल IPL को Betting Industry का माना जाता है।

अंतिम निष्कर्ष:

इस सीजन IPL 2026 में Betting Apps पर बंद जरूर हो गया है, लेकिन एक Hidden Betting Market चालू हो गया है। बल्कि यह और भी ज्यादा Plannig के साथ और Underground हो गया है।असली हकीकत यही है जहां पैसा का खेल और उसकी मांग होती है, वहां ये बाजार किसी न किसी रूप में चालू हो जाता है।

Disclaimer:

सूचित किया जाता है कि यह जानकारी केवल एक जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई है। हमारा वेबसाइट किसी भी अन्य प्रकार के Betting या गैर कानूनी गतिविधि को किसी प्रकार का बढ़ावा नहीं देता है।

Report by: Ansh Thakur (blogger, aditor, writer)

इसे भी पढ़ें:👇

 

http://Government Blocks 300 Betting Apps Ahead of IPL Cricket Season.

http://IPL Betting Scam: Telemarketing & Personal Calls for Online Payments 

https://indinewzx.com/ipl-2026-देश-बड़ा-या-पैसा/?amp=1

Leave a Comment